hi welcome to our blog Here we know about letest Hi-tech technology tips.

Jio यूज़र्स के लिए बड़ा धमाका !

Jio  यूज़र्स के लिए बड़ा धमाका

@ हिन्दी Hi-tech tips.....


रिलायंस जियो के ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है. अगर आप जियो प्राइम का फायदा उठाना चाहते हैं और आपने 31 मार्च की तारीख गंवा दी है तो भी कोईबात नहीं. रिलायंस ने अपने चाहने वालों के लिए 31 मार्च की तारीख को बढ़ाकर 15 अप्रैल तक कर दिया है. मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस जियो ने शुक्रवार को कहा कि अब तक 7.2 करोड़ ग्राहकों ने उसकी प्राइम सदस्यता ली है. इसके साथ ही कंपनी ने इसपेशकश की अवधि 15 अप्रैल तक बढ़ाने की घोषणा की है.कंपनी ने कहा है कि 'अप्रत्याशित मांग' को देखते हुए उसने जियो प्राइम पेशकश की अवधि बढ़ाई है. ग्राहक अब 15 अप्रैल तक ‘प्राइम’ के सदस्य बन सकते हैं. इसके साथ ही कंपनी ने 15 अप्रैल तक 303 रुपये या अधिक राशि का रिचार्ज करवाने वालों को तीन महीने तक‘कंपलीमेंटरी’ पेशकश की घोषणा की है.31 मार्च थी अंतिम तारीखकंपनी का प्राइम सदस्य बनने की अवधि आज (31 मार्च) समाप्त होनी थी। कंपनी के बयान में कहा गया है कि उसके जो ग्राहक 31 मार्च तक जियो प्राइम की सदस्यता नहीं ले पाये वे 15 अप्रैल तक 99 रुपये का भुगतान कर इसके सदस्य बन सकते हैं और 303 रुपये या अन्य मूल्य का प्लान खरीद सकते हैं.कैसे लें Jio प्राइम की मेंबरशिप प्राइम मेंबरशिप लेने के लिए आप jio.com पर जाएं. होम पेज पर ही Get Jio Prime का टैब मिलेगा जिसे क्लिक करें. इसके बाद 10 अंकों वाला जियो नंबर डालें. इसके लिए आपको 99 रुपये का भुगतान डेबिट-क्रेडिट कार्ड या पेटीएम के जरिए करना होगा. कंपनी अपने यूजर्स को हर रिचार्ज पर 50 रुपये का सीधा कैशबैक दे रही है ऐसे में आपको 49 रुपये ही लगेंगे, 50 रुपये वापस मिलेंगे.और पढ़ें...प्राइम सदस्यता लेने वालों की संख्या 7 करोड़ के पारइससे पहले 30 मार्च को दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो की प्राइम सदस्यता लेने वालों की संख्या सात करोड़ से अधिक हो गई. जानकार सूत्रों ने बताया कि दसकरोड़ से अधिक ग्राहक कंपनी की नि:शुल्क सेवाएं ले रहे हैं जिनमें से लगभग सात करोड़ ने उसकी प्राइम पेशकश को चुन लिया है. प्राइम सदस्यता के लिए ग्राहक को 99 रुपये सालाना एकमुश्त राशि का भुगतानकरना होगा और इसके बाद विशेष पैक लेने होंगे.समर सरप्राइजइसके साथ ही कंपनी ने जियो प्राइम सदस्यों को जियो समर सरप्राइज देने की घोषणा की है. कंपनी के चेयरमन मुकेश अंबानी ने ग्राहकों को पत्र में कहा है- 15 अप्रैल से पहले 303 रुपये या अधिक राशि का रिचार्ज करवाने वाले प्राइम ग्राहकों के लिए पहले तीन महीनेसेवाएं ‘कंपलीमेंटरी’ आधार पर दी जाएंगी. उनके लिए शुल्क योजना जुलाई में, कंपलीमेंटर सेवा समाप्त होने के बाद ही लागू होगी.’ उल्लेखनीय है कि कंपनी ने अपनी सेवाओं की औपचारिक शुरुआत पिछले साल सितंबर में शुरू की है.करीब पांच करोड़ ने प्राइम सदस्यता शुल्क चुकायाकंपनी अधिकारियों ने हाल ही में कहा था कि उसके दस करोड़ से अधिक नि:शुल्क ग्राहकों में से लगभग पांच करोड़ ने प्राइम सदस्यता का शुल्क चुकाया है व डेटापैक खरीदे हैं. जियो प्राइम सदस्यों के लिए डेटा पैक 149 रुपये प्रति माह से शुरू होंगे. वॉयस कॉल हमेशा के लिए मुफ्त रहेगी.और पढ़ें...एमटीएनएल का नया डाटा प्लान, 319 रुपए में दो जीबी इंटरनेट रोजआंकड़ों से खुश है जियोकंपनी अधिकारियों का कहना है कि जियो के कितने ग्राहकों के सशुल्क ग्राहक बनने का विकल्प चुना है इसका सटीक आंकड़ा बाद में आएगा. हालांकि विश्लेषकोंका मानना है कि जबकि यह आशंका जताई जा रही थी कि मुफ्त की सेवाओं के ग्राहक सशुल्क सेवाओं को नहीं अपनाएंगे जियो के लिए उक्त आंकड़े उत्साहित करने वाले हैं |
अगर  जानकारी पसन्द आयी तो प्लीज़
अपने दोस्तो के साथ share करे!
Share:
Copyright © हिन्दी Hi-Tech Tips Powered by Blogger | Designed by Niraj Kumar